CAA Support: सभी लोगों के हाथ में CAA और NRC के समर्थन में नारे लिखे हुए पोस्टर बैनर दिखाई (Big Tiranga Rally In Bihar In CAA Support) दिए...
(पटना): नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में बहस छिड़ गई है। विपक्ष इस कानून का विरोध करने के साथ ही NRC पर भी सरकार को घेर रहा है। वहीं सरकार अब इसके सभी पहलुओं को प्रचारित करने की योजना पर काम कर रही है। खुद प्रधानमंत्री भी दिल्ली में आयोजित बीजेपी की आभार रैली में इसके कुछ पहलुओं पर बात कर चुके हैं। इन सभी के बीच देश के कई हिस्सों में कानून के समर्थन में बड़ी रैलियां निकल रही हैं।
सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। भारत बचाओ मोर्चा की ओर से आयोजित इस रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। कानून के समर्थक आम लोगों के आलावा बीजेपी-आर.एस.एस व अन्य संगठनों के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी लोगों के हाथ में सीएए और एनआरसी के समर्थन में नारे लिखे हुए पोस्टर बैनर दिखाई दिए। विशाल तिरंगा रैली के दौरान 'भारत माता की जय' के नारों से आसमान गूंज उठा।
बता दें कि सीएए और एनआरसी के समर्थन में ऐसी ही विशाल तिरंगा रैली रविवार को नागपुर में निकाली गई थी। लोक अधिकार मंच की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें विशाल जनसमूह ने भाग लेकर कानून के समर्थन में आवाज बुलंद की।