पटना

डीजे बंद कराने पर विवाद, गोली मार युवक की हत्या

जगदीशपुर इलाके के भड़ोखर गांव में होली के मौके पर डीजे पर थिरक रहे विष्णुदेव मंडल की मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डीजे बंद करने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। डीजे बंद...

less than 1 minute read
Mar 11, 2020
डीजे बंद कराने पर विवाद, गोली मार युवक की हत्या

भागलपुर. जगदीशपुर इलाके के भड़ोखर गांव में होली के मौके पर डीजे पर थिरक रहे विष्णुदेव मंडल की मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डीजे बंद करने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। डीजे बंद नहीं करने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू हो गयी। इसी गोलीबारी में विष्णुदेव पर गोली चली। गोली लगने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या को लेकर बुधवार को दिन में गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति हो गई। दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई। मौके पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती समेत काफी संख्या में पुलिस बल स्थिति नियंत्रण के लिए मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा थी कि डीजे बंद करने जैसी छोटी सी बात पर सरेआम फायरिंग कर हत्या कर देना दर्शाता है कि लोगों में कानून का भय नहीं है।

Published on:
11 Mar 2020 05:56 pm
Also Read
View All