पटना

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तिलहन और गेहूं की फसल बर्बाद

बिहार में मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली है कि किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह से आसमान में घने बादल छाए...

less than 1 minute read
Mar 13, 2020
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, तिलहन और गेहूं की फसल बर्बाद

पटना. बिहार में मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली है कि किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, मधुबनी, वैशाली, सुपौल, दरभंगा, भागलपुर, सीहोर, समस्तीपुर, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, कीशनगंज, पूर्णिया बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत अन्य जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बिहार कई जिलों में गुरुवार से ही बारिश हो रही है। मार्च माह में बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं और तेलहन की फसल खेतों में बर्बाद हो गई है। शुक्रवार की सुबह आए आंधी-तूफान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस बारिश से चना, गेहूं, सरसों, मटर, गोभी, साग-सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वही आम के पेड़ों पर लगे बोर भी गिर गए। भागलपुर में किसान, गेहूं, आम और लीची जैसे पैदावार पर आश्रित हैं। इस इलाके में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने आम और लीची को नष्ट कर दिया है। इन फसलों पर जिस तरह से मौसम की मार पड़ी है, उससे इन किसानों को काफी झटका लगा है।

Published on:
13 Mar 2020 07:01 pm
Also Read
View All