राजनीति

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने शाह पर निशाना, कहा- हिंदू हित की बात करने वाला ही राज करेगा

हिंदू हित की बात बीजेपी का युद्धघोष रहा है इस तरह की बात करने वाला आतंकवादी ही हो सकता दो दिन पहले भी हुर्इ थी गोलीबारी

less than 1 minute read
owaisi.jpeg

नई दिल्ली। गोलियों की आवाज से दिल्ली का शाहीन बाग एरिया में एक बार दहशत फैल गया। अब इस फायरिंग की घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला युवक वही नारे लगा रहे थे, जो दशकों से बीजेपी का युद्ध घोष रहा है।

एआर्इएमआर्इएम प्रमुख ओवैसी ने ट्वीट किया कि एक आतंकवादी इसलिए आतंकवादी होता है, क्योंकि वो ऐसा कहता है। दशकों से बीजेपी का युद्ध घोष रहा है कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। इसको शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले युवक ने सिर्फ दोहराया है। उसने आपको बंदूकधारी और लोकतांत्रिक नागरिकों में से एक पक्ष को चुनने के लिए मजबूर किया है। ओवैसी ने शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले युवक का वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें वो कह रहा है कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। किसी और की नहीं चलेगी।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) विरोधी प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग में शनिवार शाम एक युवक ने गोलीबारी की, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी पैदा हो गई। वहां मौजूद पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शाहीन बाग में गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इसके दो दिन पहले गुरुवार को जामिया के छात्रों की ओर से निकाले जा रहे एक मार्च पर एक किशोर ने गोली चला दी थी, जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया था। गोलीबारी की यह घटना शाहीन बाग में उस स्थान से चंद फर्लांग दूर पर हुई, जहां डेढ़ महीने से सीएए विरोधी धरना जारी है। इस घटना के बाद लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Updated on:
02 Feb 2020 10:31 am
Published on:
02 Feb 2020 10:09 am