राजनीति

MP के इन शहरों में जल्द शुरू होगा हवाई ट्रांसपोर्ट, प्रदूषण होगा कम

केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को मध्यप्रदेश दौरे पर हैं ।
less than 1 minute read
• •
Jan 30, 2024
air_transport.jpg

मध्यप्रदेश में जल्द ही हवा में चलने वाला ट्रांसपोर्ट शुरू होने जा रहा है । ऐसा इसलिए हो रहा है कि एमपी के कुछ शहरों में प्रदूषण से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है और बढ़ते ट्रैफिक के कारण आम जीवन भी प्रभावित हो रहा है । मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जबलपुर पहुंचे और 2,327 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास किया ।

इन शहरों में जल्द शुरू होगा हवाई ट्रांसपोर्ट
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आने वाले समय में एमपी को उर्जा का केंद्र बनाइए । भोपाल और इंदौर में हवा में चलने वाला ट्रांसपोर्ट शुरू कीजिए । इससे ट्रांसपोर्ट भी आसान होगा, ट्रैफिक और प्रदूषण में भी राहत मिलेगी ।

विकास के लिए चार चीजें जरुरी
जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि विकास के लिए चार चीजें जरूरी हैं, मोटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन । अमरीका धनवान है इसके कारण वहां के रास्ते अच्छे नहीं हुए, बल्कि वहां के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमरीका धनवान है । हम सड़कें इसलिए बना रहे हैं । इससे टूरिज्म बढ़ेगा और व्यापार बढ़ेगा । अच्छी रोड और रिसॉर्ट से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी ।

सीएम मोहन यादव बोले
सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाकौशल वह क्षेत्र है, जहां विकास की सर्वाधिक संभावनाएं हैं । इसलिए सरकार बनने के बाद हमारी पहली कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावती की नगरी जबलपुर में हुई । मैं आप सभी को विश्‍वास दिलाता हूं कि जबलपुर के पूरे क्षेत्र के विकास में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Published on:
30 Jan 2024 05:05 pm
Also Read
View All
एकनाथ शिंदे को दोबारा CM बनाने की मांग पर महायुति में ठनी, भाजपा नेता बोले- फडणवीस विकास पुरुष, वह तय करेंगे

‘तिरंगे की आड़ में अराजकता फैलाने की छूट नहीं’, दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

महाराष्ट्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

‘संजय राउत को राहुल गांधी के बारे में ऐसी क्या जानकारी पता है जो…’, बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रही BJP, 13 साल से सिर्फ वादे कर रही पार्टी; कांग्रेस ने साधा निशाना