Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony केजरीवाल बने दिल्ली के तीसरे मुख्यमंत्री रामलीला मैदान ( Ramlila maidan ) में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony ) के लिए रविवार का दिन काफी अहम है।उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सैकड़ों समर्थक रामलीला मैदान पहुंचे हैं। उनमें से एक समर्थक हैं उदय वीर, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
दरअसल, उदय वीर ( Uday Veer ) ने मोर पंख लगाया हुआ है। मोर पंख में केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) की तस्वीरें नजर आ रही हैं। उदय उन मोर पंखों को पहन कर नाचते दिख रहे हैं।
केजरीवाल का ट्वीट
वहीं, इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह टि्वटर कर दिल्लीवासियों से अपने शपथ ग्रहण में आने का अनुरोध किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आज तीसरी बार दिल्ली के CM की शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आइएगा।' बता दें कि आज केजरीवाल के अलावा उनकी मंत्रिमंडल के सहयोगी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी शपथ ली।