राहुल गांधी बिहार के गया में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और राजद नेता तेजस्वी यादव भी रहेंगे। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को बिहार के गया में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और राजद नेता तेजस्वी यादव भी रहेंगे। आपको बता दें कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से सांसद हैं। वह 2014 में यहां से भाजपा के टिकट पर जीते थे। वहीं, राहुल गया के गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिस्सा लेंगे महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता
कांग्रेस के मगध प्रमंडल प्रवक्ता विजय कुमार के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से स्थानीय गांधी मैदान में कांग्रेस की चुनावी सभा है। इनमे पूरे मगध प्रमंडल से बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। विजय कुमार ने बताया कि जनसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील की जाएगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एनडीए उम्मीदवारों के लिए रैली कर उनके लिए वोट मांगेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.