राजनीति

गुजरात चुनाव रिजल्ट: जानें उन सीटों का हाल, जहां मोदी और राहुल गांधी ने की ताबड़तोड़ रैलियां

राहुल गांधी ने गुजरात की 41 सीटों पर रैलियां की थी, यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है।
2 min read
Gujarat election Result
Gujarat election Result

अहमदाबाद:गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से 22 साल बाद भी अपनी सत्ता को बरकरार रखते हुए दिख रही है। बीजेपी की इस जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को अहम माना जा रहा है। मोदी लहर का असर गुजरात में साफ देखने को मिल रहा है, क्योंकि बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधों पर थी और उन्होंने गुजरात में दनादन रैलियां कर ये दिखा भी दिया था।

मोदी ने की 34 रैलियां तो मिली 19 सीटें
पीएम मोदी के चुनाव प्रचार का असर उन क्षेत्रों में तो देखने को मिला ही है, जहां मोदी ने खुद जाकर रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा उन जिलों में भी बीजेपी को जीत मिल रही है, जहां राहुल गांधी की अधिक रैलियां हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 31 सीटों पर कुल 34 रैलियां की थी, जिसमें बीजेपी को 19 सीटों पर बढ़त मिल गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी 11 और अन्य के खाते में 1 सीट है। पीएम मोदी ने कच्छ, सौराष्ट्र, मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात में 34 रैलियां की थी। इस दौरान पीएम मोदी 28,119 किलोमीटर चले थे। कुल मिलाकर पीएम मोदी द्वारा 31 सीटों पर की गई 34 रैलियों में से बीजेपी को 19 सीटों पर बढ़त है।

राहुल ने की 42 रैलियां तो मुकाबला है बराबरी पर
वहीं बात करें राहुल गांधी की तो उन्होंने भी राज्य की 42 सीटों पर रैलियां की थी। इनमें मुकाबला बराबरी का चल रहा है। राहुल गांधी ने जिन इलाकों में रैलियों को संबोधित किया था। उनमें बीजेपी कांग्रेस 20-20 सीटों पर हैं। जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें हैं। हालांकि ये संख्या घटना-बढ़ना तय है। राहुल गांधी ने करीब 20,110 किलोमीटर का क्षेत्र रैलियों के दौरान कवर किया था।

राहुल गांधी ने इन इलाकों में की थी सभाएं
— कच्छ-सौराष्ट्र
अमरेली, भावनगर, अंजार (कच्छ), मोरबी, ध्रांगध्रा (सुरेन्द्रनगर), वढवाण (सुरेन्द्रनगर), जेतपुर (राजकोट)

— उत्तर गुजरात
पालनपुर, दियोदर, कणोदर (बनासकांठा), पाटण, वराणा व हारिज (पाटण), खेड़बह्मा (साबरकांठा), विसनगर, वडनगर व वीजापुर (मेहसाणा), वीरमगाम (अहमदाबाद), देहगाम (गांधीनगर), अरवल्ली।

— दक्षिण गुजरात
वलसाड, वराछा (सूरत)

मध्य गुजरात
आणंद, सावली (वडोदरा), खेड़ा, दाहोद, लुणावाडा (महीसागर)

Updated on:
18 Dec 2017 02:17 pm
Published on:
18 Dec 2017 02:12 pm
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए