राजनीति

CG Election 2023 : छत्त्तीसगढ़ में निकली ‘आप’ की बदलाव यात्रा, राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, जमकर लगाए नारे

रायपुर@पत्रिका. रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा निकाली।
less than 1 minute read
Oct 05, 2023
‘आप’ ने रायपुर दक्षिण में निकाली बदलाव यात्रा
‘आप’ ने रायपुर दक्षिण में निकाली बदलाव यात्रा

रायपुर। CG Election 2023 : रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा निकाली। यात्रा अपरान्ह 4 बजे राजेन्द्र नगर स्थित बूढ़ीमाता मंदिर से बाइक रैली के रूप में शुरू हुई इसमें पार्टी कार्यकर्ता और रायपुर दक्षिण के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा जारी है। बुधवार को रायपुर दक्षिण में वाहन रैली के रूप में राजेन्द्र नगर स्थित बूढ़ीमाता मंदिर से बदलाव यात्रा निकाली गई। यात्रा नेताजी चौक, काली मंदिर, ओसीएम चौक, छोटापारा, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकाली पारा, पुरानी बस्ती, दंतेश्वरी चौक, लाखेनगर, रायपुरा, चंगोराभाठा, प्रोफेसर कॉलोनी, भाटागांव चौक, मठपुरैना, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका होते हुए टिकरापारा में समाप्त हुई।

Updated on:
05 Oct 2023 10:49 am
Published on:
05 Oct 2023 10:49 am