CG Election 2023 : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
रायपुर। CG Election 2023 : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बसपा 53 और गोंगपा 37 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
CG Election 2023 : संयुक्त पत्रकारवार्ता में बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाल और गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम व प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो ने कहा, गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
CG Election 2023 : नेताओं ने कहा, सर्व आदिवासी समाज के लिए पार्टी के द्वार खुले हैं। पार्टी के घोषणा पत्र में जल, जंगल और जमीन मुख्य मुद्दा रहेगा। यदि पार्टी चुनाव जीतकर आती है तो किसी आदिवासी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।