CG Election 2023 : राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा ने सियासी हमला बोला है।
रायपुर। CG Election 2023 : राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा ने सियासी हमला बोला है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होेने आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, इस बार छत्तीसगढ में परिवर्तन होना तय है। पूरे प्रदेश में विकास रूक चुका है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
CG Election 2023 : किसानों के साथ वादा खिलाफी की गई है। जितना भी काम किया है सिर्फ केंद्र की फंडिंग से काम होता है। छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी क्या कहते हैं उन्हें खुद नहीं पता होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ से, भारत से कोई लेना देना नहीं है।
CG Election 2023 : वे सिर्फ चुनावी फायदे के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने कहा, राहुल गांधी के दौरे पर मैं सवाल करना चाहता हूं। पिछले चार साल से आपने लाखों गरीबों का आवास छीना है और अब चुनावी समय पर पैसे बांटकर अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी उन गरीबों से बात करें जो पिछले चार सालों से खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। जनता सब देख रही है।