राजनीति

CG Politics: PM के दौरे पर CM बघेल का तंज, कहा- BJP नेता आकर परोस रहे झूठ, राजनाथ सिंह के बाद अब आएंगे मोदी

CG Politics News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सियासी हमला बोला है।

2 min read
Jul 03, 2023
CG Politics: PM के दौरे पर CM बघेल का तंज

PM Visit To Chhattisgarh: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा, शासकीय कार्यक्रम है और अगर इसकी सूचना आएगी तो वे जरूर पीएम मोदी का स्वागत करने जाएंगे। कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के जितने नेता आ रहे हैं, सभी झूठ बोलकर जा रहे हैं। पिछली बार जब रावघाट रेल परियोजना का उद्घाटन हुआ था, तब सूचना भी नहीं दी (cm baghel made political target) गई थी। वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी आमंत्रण नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि, बुलाएंगे तो शैतान के घर भी जाएंगे और नहीं बुलाएंगे तो भगवान के घर भी नहीं जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद अब आई याद

CG Politics: मुख्यमंत्री ने बघेल ने कहा, भाजपा के बड़े नेता लोकसभा चुनाव के समय में आए थे, उसके बाद अब आ रहे हैं। पहले गृहमंत्री आए, फिर जेपी नड्डा आए, शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा था, और अब प्रधानमंत्री आने वाले हैं। केजरीवाल भी आए हैं, लेकिन सभी लोग झूठ परोस के जा रहे हैं। जिस तरह गृहमंत्री ने कहा, धान वे खरीदते हैं। यह सबसे बड़ा सफेद झूठ है। दूसरा कल राजनाथ सिंह आए वे कह रहे थे कि नक्सलवाद बढ़ रहा है। बताइए भला छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद घटा है या बढ़ा है? कितना झूठ बोलेंगे भाजपा के लोग। राजनाथ सिंह सज्जन व्यक्ति हैं, लेकिन भाजपा उनसे झूठ तो न बुलवाएं। नक्सलवाद उनके विभाग का नहीं है। कल वे धर्मांतरण के बारे में भी वह बोल रहे थे। वो भी उनका विभाग नहीं है।

रमन राज में सबसे ज्यादा धर्मांतरण

CM baghel made a political attack: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, धर्मांतरण के बारे में मैं सीधा बोल रहा हूं, रमन सिंह के राज में जितने चर्च छत्तीसगढ़ में बने हैं। इससे पहले कभी नहीं बने। रमन राज में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ है। अगर कहें तो मैं सूची राजनाथ सिंह को दे सकता हूं। रमन सिंह मांगें तो उनको भी दे सकता हूं। 2006 में धर्मांतरण को लेकर बिल को अभी तक लागू क्यों नहीं करवा पाए? डबल इंजन की सरकार थी आप लागू क्यों नहीं करवा पाए ? भाजपा लगातार झूठ बोलने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता सबकुछ जानती पहचानती है।

Published on:
03 Jul 2023 12:38 pm
Also Read
View All