राजनीति

CM विष्णु बोले – कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को दिया अपराध और भ्रष्टाचार

Lok Sabha Election 2024: रायगढ़ की पावर भूमि में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा के प्रत्याशी राधेश्याम के नामांकन रैली में मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जितना है।
3 min read
Apr 17, 2024
Feature image

CG Political News: यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का। सीएम साय मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे थे। नामांकन रैली से पूर्व दोपहर करीब डेढ़ बजे वे रामलीला मैदान पहुंचे। जहां चुनावी सभा हुई। इस चुनावी सभा में उन्होंने सबसे पहले कहा कि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र और यहां के देवतुल्य मतदाता मुझे 20 साल तक आर्शीवाद देकर सांसद बनाए। मैं उन्हें नमन करता हूं।

रायगढ़ की पावर भूमि में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा के प्रत्याशी राधेश्याम के नामांकन रैली में मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जितना है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कोयला, शराब, रेत में घोटाला हुआ। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का गोबर तक खा गए। घोटाले बाजों को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना है। प्रदेश के 11 का 11 सीट जीतना है।

कांग्रेस को खाता भी खोलने नहीं देना है। कांग्रेसियों को हार निश्चित दिख रहा है। इसके लिए आय बांय बोल रहे हैं। 34 विधानसभा में जा चुका है। सभी भी भाजपा का माहौल है। कांग्रेसी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिखर रही है। उन्हें उनका घर नहीं संभल रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार के किए कामों को लेकर कहा कि चार माह में मोदी की गारंटी में बहुत से काम को सांय सांय किए हैं। कोई विश्वास नहीं कर सकता कि चार माह में सांय सांय इतना काम हो सकता है। वहीं भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चार बार मुझे एक बार गोमती को जिताए और इस बार राधेश्याम को जितना है।

रामलीला मैदान से निकली नामांकन रैली

चुनावी सभा समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राधे श्याम राठिया के साथ नामांकन रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। जहां भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन जमा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी की जाति पर उठाए सवाल

नामांकन के लिए रायगढ़ आए कृषि मंत्री रामविचार नेताम की प्रेसवार्ता सुबह 10 बजे जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई थी। इस समय उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह के आदिवासी होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीमती मिश्रा आदिवासी कैसे हो गई। यह आश्चर्य का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी आदिवासी के बजाय किसी मिश्रा को टिकट देना आदिवासी समाज का अपमान है। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह के पति डॉक्टर परिवेश मिश्रा हैं। कृषि मंत्री नेताम ने उन्हीं पर तंज कसते हुए डॉक्टर मेनका देवी सिंह को मिश्रा यानि ब्राह्मण बताया।

कश्मीर से हटा इसलिए हर बूथ से 370 की लीड

रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह छोटा चुनाव नहीं है। लोकसभा चुनाव फायनल है। इस चुनाव में किसी कार्यकर्ता को पीछे नहीं रहता है। हर बूथ में 370 बढ़त बनाना है। उनका कहना था कि मोदी ने कश्मीर से 370 हटाया है। इसलिए हर बूथ में 370 मतों का बढ़त लाना है। वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में घटिया दारू बिक्री कितने लोगों का किडनी खराब हुआ कितने का लीवर खराब हुआ। उसे कांग्रेस वालों ने बस्तर में टिकट दे दिया। लखमा जी वहां स्वीमिंग पुल बनाए हैं उसमें पानी की जगह दारू भरा है। जब कभी इधर उधर हुआ तो उसकी में छलांग लगा दिए। गोबर और गाय तक को नहीं बख्से। सभी जगह भ्रष्टाचार का आलम था। इसी कारण प्रदेश की जनता ने भाजपा को चुना।

Updated on:
17 Apr 2024 06:37 pm
Published on:
17 Apr 2024 06:37 pm