राजनीति

कांग्रेस को नवजोत सिद्धू पर हमले की आशंका, गृहमंत्री से की देशभर में CISF सुरक्षा देने की मांग

कांग्रेस ने कहा है कि सिद्धू जब भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उन्होंने कुछ दलों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उनपर हमले का खतरा बढ़ गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 7:47 PM IST
 Sidhu
Election 2018 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सबसे ज्यादा इस शख्स की डिमांड, सभी प्रत्याशी बुलाने की तैयारी में

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के मांग की है। कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचार पर ‘खतरे की आशंका’ के मद्देनजर गृह मंत्रालय से उन्हें पूरे देश में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा प्रदान किए जाने का आग्रह किया है। इस संबंध में रणदीप सिंह सुरजेवाला गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक खत लिखा है।

बीजेपी छोड़ने के बाद बढ़ा खतरा: कांग्रेस

सुरजेवाला ने पत्र में लिखा है कि सिद्धू एक मशहूर राजनीतिक हस्ती, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे अपने टेलीविजन कार्यक्रमों के कारण अत्यंत लोकप्रिय हैं। वह तीन बार सांसद रहे और वर्तमान में विधायक हैं और पंजाब सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू जब भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उन्होंने कुछ दलों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं। इसके अलावा कुछ राजनीतिक दलों तथा अपराधियों के बीच की सांठगांठ का भी खुलासा भी किया था।

देश भर में सिद्धू को दी जाए CISF सुरक्षा: कांग्रेस

कांग्रेस की ओर कहा गया है कि सिद्धू ने पंजाब में अपराधियों और नशे कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। जिसकी वजह से उनकी जान को हमेशा खतरा रहता है। इसके साथ ही वे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए देशभर में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा वे अन्य कार्यक इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। बता दें कि सिद्धू इन दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा