
नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पटना जाते समय राहुल गांधी के विमान में अचानक खराबी आ गई। विमान के इंजन में आई खराबी के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को वापस दिल्ली लौटने को मजूबर होना पड़ा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए थे, लेकिन विमान के इंजन में आई खराबी के कारण उनको वापसी करनी पड़ी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "आज पटना जाते समय हमारे विमान के इंजन में परेशानी आ गई है! इसलिए हमें दिल्ली लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस घटना की वजह से समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (उड़ीसा) और संगमनेर (महाराष्ट) में होनी वाली सभाएं देरी से होंगी। माफी।" असुविधा।" आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में चुनावी प्रचार करने वाले हैं। राहुल गांधी समस्तीपुर में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा कर सकते हैं।
तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा
जानकारी के अनुसार अगर राहुल गांधी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करते हैं तो इस लोकसभा चुनाव में दोनों पहली बार एक साथ होंगे।