राजनीति

सस्ती बिजली राजनीतिक बहस का मुद्दा बनने पर केजरीवाल खुश

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मुझे खुशी है कि सस्ती बिजली राष्ट्रीय राजनीति में बहस का मुद्दा बन चुका है। दिल्ली ने दिखा दिया कि निशुल्क या सस्ती बिजली उपलब्ध कराना संभव है।
less than 1 minute read
arvind kejriwal.jpg

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को खुशी जाहिर की कि सस्ती बिजली राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने दिखाया है कि इससे वोट भी मिलते हैं।

दिल्ली की आप सरकार की तरह महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिजली पर सब्सिडी देने संबंधी एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में 24 घंटे सस्ती बिजली हरहाल में उपलब्ध होनी चाहिए।

21वीं सदी के भारत में सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकती

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मुझे खुशी है कि सस्ती बिजली राष्ट्रीय राजनीति में बहस का मुद्दा बन चुका है। दिल्ली ने दिखा दिया कि निशुल्क या सस्ती बिजली उपलब्ध कराना संभव है। दिल्ली ने दिखा दिया कि इससे वोट भी मिल सकते हैं। 21वीं सदी के भारत में 24 घंटे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध होनी चाहिए।"

आप को 50 से 56 सीटें मिलने की उम्मीद

दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी को होगी। मतों की गिनती से पहले एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। एग्जिट पोल में कई मीडिया हाउसेस ने आप को 50 से 56 सीटें तक दिया है।

Published on:
10 Feb 2020 02:13 pm
Also Read
View All
Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा