इस समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव (Delhi vidhansabha Election) प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सह प्रभारी नित्यानंद राय, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन मंत्री सिद्धार्थ खासतौर से मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में हार के कारणों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय पर मैराथन समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। भाजपा मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Bjp President j p nadda) से मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया, "शुक्रवार को कई चरणों में समीक्षा बैठक होगी।
बता दें कि चुनाव विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली है। पार्टी को चुनाव में 62 सीटें हासिल हुई हैं। दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में 48 सीटें मिलने का दावा किया था।
इसमें पार्टी पदाधिकारियों, चुनाव कमेटी, प्रत्याशियों से लेकर चुनाव कैंपेनिंग से जुड़े लोग शामिल होंगे। अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग चरण में मीटिंग होगी।"
इस समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सह प्रभारी नित्यानंद राय, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन मंत्री सिद्धार्थ खासतौर से मौजूद रहेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की अहम जि़म्मेदारी संभालने वाले इन नेताओं के निर्देशन में ही समीक्षा बैठक होगी।