राजनीति

गृह मंत्री अनिल देशमुख बोले – महाराष्ट्र पुलिस कानून के मुताबिक करेगी कार्रवाई

अर्नब ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप। महाराष्ट्र में कानून से ऊपर कोई नहीं।

less than 1 minute read
anil deshmukh
अर्नब ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप।

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे कोई कितना ही बड़ा आदमी क्यों न हो। महाराष्ट्र पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी और उसी के मुताबिक आगे कार्रवाई करेगी।

अर्नब गोस्वामी ने लगाया मारपीट का आरोप

दूसरी तरफ रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने अलीबाग पुलिस स्टेशन ले जाते समय मेरी पिटाई की है।

बता दें कि मुंबई पुलिस ने पालघर मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र विधानसभा के नोटिस के खिलाफ भी अर्नब गोस्वामी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर दखल देेने की अपील की थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने अर्नब से हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा था।

Updated on:
04 Nov 2020 12:15 pm
Published on:
04 Nov 2020 12:09 pm