राजनीति

कर्नाटक: 21 विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, कुमारस्‍वामी सरकार पर संकट और गहराया

Karnataka Crisis: विश्‍वासमत पर बहस जारी अनुमान से ज्‍यादा विधायक विश्‍वासमत पर चर्चा में नहीं हुए शामिल बसपा विधायक ने भी बनाई विधानसभा से दूरी

2 min read
vidhansabha
कर्नाटक: 21 विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, कुमारस्‍वामी सरकार पर संकट गहराया

नई दिल्‍ली। कर्नाटक ( karnataka crisis ) विधानसभा में विश्‍वास मत पर बहस आज सुबह 10:30 बजे से जारी है। सत्‍तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोक के बीच अनुमान से ज्‍यादा विधायकों की अनुपस्थिति से कुमारस्‍वामी सरकार पर संकट पहले से ज्‍यादा गहरा गया है।

कयास का दौर जारी

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के करीब 21 विधायकों की अनुपस्थिति के बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

एक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि विधानसभा स्‍पीकर चाहे इन विधायकों को योग्‍य माने या अयोग्‍य, या फिर इस्‍तीफा स्‍वीकार करें या नहीं, हर स्थिति में कांग्रेस-जेडीएस सरकार का बचना मुश्किल है।

विधानसभा नहीं पहुंचने वाले विधायक

विधानसभा विश्‍वासमत पर बहस के दौरान पहले के अनुमानों से कहीं ज्‍यादा विधायक चर्चा में शामिल नहीं हुए हैं।

अभी तक यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अधिकतम 18 विधायक विधानसभा से दूरी बना सकते हैं, लेकिन बहस शुरू होने के बाद 21 विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं।

यह विधायक गैरहाजिर
1. बी. बासवराज
2. मुनिरत्‍ना
3. एसटी सोमशेखर
4. रमेश जारकीहोली
5. रोशन बेग
6. श्रीमंत पाटिल
7. आनंद सिंह
8. बी नगेंद्र
9. आर शंकर
10. के गोपालैया
11. नारायण गौड़ा
12. एमटीबी नागराज
13. बीसी पाटिल
14. एच विश्‍वनाथ
15. महेश कुमुथल्‍लई
16. प्रताप गौड पाटिल
17. डॉ. सुधाकर
18. शिवराम हेब्‍बर
19. एन महेश
20. नागेश
21. अभी नाम सामने नहीं आया

कांग्रेस के गायब विधायक मुंबई में करा रहे हैं इलाज

बुधवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पुलिस को एक शिकायत की गई थी कि उनके रिजॉर्ट से एक MLA गायब हो गया है। यह शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई गई थी।

गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट शुरू होने के बाद जानकारी मिली कि गायब विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल मुंबई में अपना इलाज करवा रहे हैं।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन से बिगड़े समीकरण
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में विधायकों की संख्‍या 224 है। विधायकों के इस्तीफे से पहले भाजपा के 105 सदस्य थे।

इसके अलावा कांग्रेस 79 और जेडीएस के 37 सदस्य थे। विधायकों के इस्तीफे देने और विश्‍वसमत पर चर्चा शुरू होने के बाद सियासी समीकरण मौजूदा सरकार के लिए पहले से ज्‍यादा बिगड़ गए हैं।

Updated on:
18 Jul 2019 02:47 pm
Published on:
18 Jul 2019 02:42 pm