Karnataka Assembly में राजनीतिक उठापटक का अंत कर्नाटक की सत्ता से बाहर हुई HD Kumaraswamy सरकार कर्नाटक में विकास का नया युग शुरू होगा: BS Yeddyurappa
नई दिल्ली। कर्नाटक में Congress-JDS गठबंधन वाली सरकार महज 14 महीने तक ही चल पाई। मुख्यमंत्री HD Kumaraswamy अब सत्ता से बाहर हो चुके हैं। मंगलवार को विश्वास मत हासिल करने में विफल रही कुमारस्वामी की सरकार गिर चुकी है। बीजेपी ने इसे कर्मों का फल बताया है।
कर्मों का फल: बीजेपी
फ्लोर टेस्ट के बाद कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर खुशी का इजहार किया है। पहले ट्वीट में इसे सरकार के कर्म से जोड़ा गया। कर्नाटक बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा 'कर्म का खेल'।
हम देंगे सक्षम सरकार: BJP
बीजेपी ने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन बताया है। लिखा गया कि यह कर्नाटक के लोगों की जीत है। भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन के युग का अंत है। हम कर्नाटक के लोगों के लिए एक स्थिर और सक्षम सरकार देने का वादा करते हैं। हम दोनों मिलकर कर्नाटक को फिर से समृद्ध बनाएंगे।
विकास का नया युग शुरू: येदियुरप्पा
येदियुरप्पा ने सदन के बाहर मीडिया से कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। कर्नाटक के लोग कुमारस्वामी सरकार से ऊब गए थे। प्रदेश की जनता को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अब कर्नाटक में विकास का नया युग शुरू होगा।
सदन में दिखाए विक्ट्री साइन
सदन में कुमारस्वामी सरकार के गिरते बीजेपी नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बीएस येदियुरप्पा समेत सभी बीजेपी विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए खुशी का इजहार किया।
गिर गई सरकार
एच डी कुमारस्वामी द्वारा सदन में पेश विश्वास मत प्रस्ताव के समर्थन में 99 मत पड़े जबकि इसके विरोध में 105 सदस्यों ने वोट डाले। इसके साथ ही कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन की सरकार गिर गई।