पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को बताएं यूपीए सरकार की उपलब्धियां CWC बैठक में शामिल हैं प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर लगाया राष्‍ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप हार्दिक पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली। अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है। CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी सहित कांगेस के अधिकांश नेता शामिल हैं। सोनिया गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा। सोनिया ने केंद्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। बता दें कि अहमदाबाद पहुंचने के बाद गांधी परिवार के सभी प्रमुख सदस्य व पार्टी के नेता सीधे साबरमती आश्रम गए थे। वहां पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
पहली बार शामिल होंगी प्रियंका
एक तरफ लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) की बैठक है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। खास बात यह है कि सीडब्लूसी की बैठक में पार्टी महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी।
हार्दिक लड़ेेंगें जामनगर से चुनाव
सीडब्लूसी की बैठक में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल पार्टी भी शामिल होंगे। हार्दिक को लेकर चर्चा है कि वो आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ऐसा होने पर वो जामनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि इस सीडब्लूसी की बैठक से पहले गुजरात कांग्रेस के तीन विधायकों ने भाजपा का हाथ थामकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
प्रियंका करेंगी जनसभा को संबोधित
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति और एजेंडा को आज अंतिम रूप दे सकते हैं। वहीं सीडब्लूसी की बैठक में शामिल होने के बाद गांधीनगर के अडालज में एक रैली होगी जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय राजनीति में आने के बाद से पहली बार किसी विशाल जनसभा को संबोधित कर सकती हैं।