भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को अपने गृह जनपद गुजरात में रहेंगे। अमित शाह यहां रोड शो के साथ-साथ जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 12.30 बजे कोडीनार के छारा जापा में जनसभा करेंगे।
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान तीन दिन बाद 18 अप्रैल को होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले भाजपा व कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को अपने गृह जनपद गुजरात में रहेंगे। अमित शाह यहां रोड शो के साथ-साथ जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह दोपहर 12.30 बजे कोडीनार के छारा जापा में जनसभा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष यहां पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में सभा कर लोगों से वोट देने की अपील करेंगे।
प्रधानमंत्री कल ओडिशा में
वहीं, ओडिशा में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने के साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने लिए राज्य में प्रचार करने पहुंच रहा है। देश के पूर्वी राज्यों में ओडिशा एक ऐसा राज्य है, जहां से भाजपा को अधिक उम्मीदें हैं। यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में हो रहे हैं। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह भी कटक जिले के बारम्बा में और ढेंकनाल में 17 अप्रैल को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे। वह भुवनेश्वर और संबलपुर में एक ही दिन दो रैलियों को संबोधित करेंगे।
अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम —
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.