राजनीति

जब फिसली गिरिराज सिंह की जुबान, तो कहा- ‘मोदी जी ने सेना को गाली दी’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिरिराज सिंह का वीडियो पीएम मोदी पर गंभीर 'आरोप लगाते' दिखें बीजेपी नेता कहा- मोदी जी ने आतंकवाद का समर्थन किया है

less than 1 minute read
Giriraj Singh
जब फिसली गिरिराज सिंह की जुबान, तो कहा- 'मोदी जी ने सेना को गाली दी'

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ( Giriraj Singh ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें विपक्षी पार्टियों को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले गिरिराज पीएम मोदी ( Narendra Modi ) पर ही बरसते दिख रहे हैं।

गिरिराज सिंह बेगूसरायलोकसभा सीट से सीपीआई ( CPI ) उम्मीदवार कन्हैया कुमार ( Kanhaiya Kumar ) के खिलाफ चुनाव लड़े रहे हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद वो मीडिया से बात कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और राहुल गांधी को घेरने की बजाए गिरिराज ने मोदी सरकार पर ही सवाल दागना शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार बनी है... मोदी जी ने आतंकवाद का समर्थन किया है... मोदी जी ने सेना को गाली दी है। गलती का एहसास होने पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में पूरे देश में पहले विस्फोट होता था, जिसे मोदी जी ने सिर्फ कश्मीर को 2-3 जिलों में घुसेड़ दिया है।

Updated on:
02 May 2019 10:38 pm
Published on:
02 May 2019 10:32 pm
Also Read
View All
‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी

Ashok Gehlot : जोधपुर में 2 माह तक रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन पर रोक, भाजपा सांसद-मंत्री पर बरसे अशोक गहलोत