राजनीति

लोकसभा सभा चुनाव 2019: तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए रविवार को प्रचार थम जाएगा। 23 अप्रैल को इस चरण के अंतर्गत 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इससे पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 व 18 अप्रैल को कराया गया था।

2 min read
Apr 21, 2019
लोकसभा सभा चुनाव 2019: तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान के लिए रविवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल हो होना है, जिसके अंतर्गत 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इससे पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 व 18 अप्रैल को कराया गया था।

चुनाव के तीसरे चरण में

आपराधिक पृष्ठभूमि से 570 उम्मीदवार

वहीं, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे कुल 1,612 उम्मीदवारों में से 570 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं। इनके खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, कांग्रेस के 90 उम्मीदवारों में से 40 और भाजपा के 97 में से 38 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। माकपा के सबसे कम उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। आईएएनएस के अनुसार 14 उम्मीदवारों ने घोषणा की है कि उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है। 13 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के मामले घोषित किए हैं, 29 ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले घोषित किए हैं, जैसे रेप, उत्पीड़न या जोर-जबरदस्ती आदि।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
21 Apr 2019 10:20 am
Also Read
View All