20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल और ओडिशा विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान। इन राज्यों के मतदाता दोनों के लिए वोट कर रहे हैं।
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा (पहले चरण) में लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। इन राज्यों के मतदाता दोनों के लिए वोट कर रहे हैं।
महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 220 पर अपना वोट डाला।
AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वह निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के सांसद हैं।
कडप्पा में वोट डालने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पहुंचे। उन्होंने कहा हकि मुझे बहुत विश्वास है, लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, भय के बिना वोट करें।
उत्तराखंड: देहरादून के एक मतदान केंद्र पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने डाला अपना वोट डाला।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार ने अमरावती में वोट डाला।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर संसदीय क्षेत्र के लिए अपना वोट डालने के बाद डाला। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है, सभी को मतदान करना चाहिए।
10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों- आंध्र प्रदेश (25), तेलंगाना (17), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), उत्तराखंड (5), मिजोरम (1), नागालैंड (1), सिक्किम (1), लक्षद्वीप (1), और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1) की सभी सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है जिनमें सहारनपुर, कैराना, गाजियाबाद, बागपत और गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से चार- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से दो लोकसभा सीटों- कूचबिहार और अलीपुरद्वार के लिए मतदान हो रहा है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.