लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज। PM मोदी महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के बरेली में रोड शो करेंगे।
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम को 5 बजे थम जाएगा। चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिल नाडु में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एनडीए उम्मीदवारों के लिए रैली कर उनके लिए वोट मांगेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के बरेली में रोड शो करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम—
- सुबह 11 बजे
लातूर, महाराष्ट्र
- दोपहर 2.30 बजे
चित्रदुर्ग, महाराष्ट्र
- शाम 5.05 बजे
मैसूर, कर्नाटक
- शाम 7.05 बजे
कोयंबटूर, तमिल नाडु
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें आंध्र प्रदेश की सभी 26, तेलंगाना की 17 और उत्तराखंड की पांच सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार की चार एवं महाराष्ट्र की सात सीटें शामिल हैं। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.