लोकसभा के अंतिम दो चरणों के लिए कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में आज चार जगह रैली।
नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी दोपहर दो बजे हिमाचल प्रदेश के ऊना में और शाम 5 बजे चंडीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में आज चार जगह रैली हैं। प्रियंका डुमरियागंज, संत कबीरनगर, बस्ती और भदोही में जनसभाएं कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगी।
कांग्रेस के ऊना जिला अध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर दोपहर सलोह हेलीपैड उतरेगा। जिसके बाद राहुल सड़क मार्ग से झलेड़ा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे।
राजेश पराशर के अनुसार यहां राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, राज्य के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सह प्रभारी गुरप्रीत कोटली और कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर रामलाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.