सिसोदिया ने ट्वीट किया, "मैंने पांच साल पहले सपना देखा था..मैंने सोचा था कि हमारे देश में चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर होंगे। मैं आज खुश हूं कि यह सपना अब पूरा हो रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की जीत मिलती दिख रही है। चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में आप को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। कई सर्वे कंपनी आप को 50 से 56 सीटें दे रही है। वहीं भाजपा को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग भी अपने पास रखने वाले मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना रहा, यह उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, "मैंने पांच साल पहले सपना देखा था..मैंने सोचा था कि हमारे देश में चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर होंगे। मैं आज खुश हूं कि यह सपना अब पूरा हो रहा है। कल दिल्ली के लोगों खासकर युवाओं के बीच शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था।" सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार हैं।
दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और इसके नतीजों की घोषणा मंगलवार को आएगी। लेकिन एग्जिट पोल में आप सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है।