वीएचपी के पूर्व नेता ने भाजपा सरकार पर भगवान राम के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी सरकार पर भगवान राम के खिलाफ है। भगवान राम के नाम पर सरकार ने युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद राम मंदिर का निर्माण कराना है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार में हिम्मत है तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में सहयोग करे।
मंदिर निर्माण की बात पाप कैसे?
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि भगवान राम मंदिर निर्माण को लेकर महंत परमहंस दास को हिरासत में लेने के खिलाफ भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा है कि भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर बनाने के लिए कहना पाप कैसे है ? महंत दास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर दास भूख हड़ताल पर थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने राम के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। सरकार का रुख राम भक्तों के खिलाफ है।
मार्च शुरू करने की चेतावनी
वीएचपी के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महंत दास को हिरासत में लेकर बर्बर काम किया है। सरकार मुगल शासक बाबर की तरह व्यवहार कर रही है। तेज-तर्रार नेता ने चेतावनी दी है कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार अगर अध्यादेश लाने में विफल रहती है तो वह 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक मार्च का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि विहिप छोड़ने के बाद उन्होंने अपना नया संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् (एएचपी) बना रखा है। 61 वर्षीय नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आलोचना की।
अध्यादेश लाए सरकार
दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए वह अंतिम लड़ाई लड़ रही है। इस वर्ष के अंत तक संसद में एक अध्यादेश लाने के लिए केंद्र सरकार को अंतिम डेडलाइन बता दिया गया है। सरकार अध्यादेश श्लाकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित स्थल पर एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
ये भी पढ़ें