आतंकियों से राज्यपाल Satya pal malik की गुहार विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं राज्यपाल सत्यपाल मलिक भ्रष्ट अफसर और नेता राज्य को लूटने में लगे हैं
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ( Satya Pal Malik ) ने विवादित बयान दिया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आंतकियों से अपील की है वह पुलिसवालों, SPO और जवानों को मत मारे अगर मारना है तो भ्रष्ट अफसरों और नेताओं को खत्म करे, क्योंकि ये लोग राज्य को लूटने में लगे हुए हैं।
कश्मीर की संपत्ति लूटने वालों को मारने की जरूरत
करगिल में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जो लड़के बंदूक लिए अपने लोगों को मार रहे हैं, पीएसओ, पुलिसवाले को मार रहे हैं, यह क्या है। अगर मारना है तो उन्हें मारो जिन्होंने तुम्हारा मुल्क लूटा है, जिन्होंने कश्मीर की सारी संपत्ति लूटी है। क्या इनमें से भी कोई मारा है अभी? बंदूक से कुछ हासिल नहीं होगा।' मलिक ने लिट्टे नामक संगठन का जिक्र किया।
करगिल में पर्यटन की अपार संभावनाएं
उन्होंने कहा कि श्रीलंका में लिट्टे नामक एक संगठन था जिसको काफी समर्थन था। लेकिन यह भी समाप्त हो गया। करगिल लद्दाख पर्यटन महोत्सव के उद्घाटन पर राज्यपाल ने यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल और लेह में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसे और बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है।
विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं सत्यपाल मलिक
बता दें कि अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक इससे पहले भी आतंकियों के प्रति हमदर्दी जता चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत गवर्नर ने कहा था कि पुलिस बेहतर काम कर रही है, लेकिन अगर एक भी जान जाती है, तो उन्हें दुख होता है। चाहे आतंकी ही क्यों ना हो। हम चाहते हैं कि हर कोई वापस आए।