राजनीति

आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई, कृषि कानून वापस वापस होने पर बोलीं सोनिया गांधी

पीएम मोदी ने आज कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। इस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई और तानाशाही करने वाले लोगों के अहंकार की हार हुई है।
2 min read
• •
Nov 19, 2021
sonia gandhi reaction on pm modi farm laws repeal decision
sonia gandhi reaction on pm modi farm laws repeal decision

नई दिल्ली। करीब एक साल से सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई और तानाशाही करने वाले लोगों के अहंकार की हार हुई है।

आज अहिंसा की हुई जीत
सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर कहा कि न्याय के लिए इस संघर्ष में 700 से अधिक किसानों ने बलिदान दिया है, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया आज किसानों का बलिदान रंग लाया है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई है। सत्ता में बैठे जिन लोगों ने किसानों और मजदूरों के खिलाफ साजिश रची, आज उनकी हार हुई है

इस दौरान सोनिया गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज एक बड़ी साजिश को हराया गया है, जो लोगों की रोजी-रोटी और खेती किसानी पर हमला करना चाहती थी। आज अन्नदाताओं की जीत हुई है। लोगों ने किसान आंदोलन को तोड़ने की भी कई साजिश रचीं, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। मुझे उम्मीद है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इससे भविष्य के लिए कोई सबक मिलेगा।

बता दें कि आज सुबह पीएम मोदी ने तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने ये कानून देश हित में बनाए थे। इन कानूनों का मकसद देश के छोटे किसानों को सशक्त बनाना था, लेकिन शायद सरकार अपनी बात किसानों को समझाने में नाकाम रही। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Published on:
19 Nov 2021 06:29 pm
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- क्या आप संविधान से ऊपर हैं? विपक्ष का अपमान कर रही सरकार

पांच राज्यों में चुनाव, कांग्रेस की लड़ाई चुनाव आयोग से! क्या जनता के मुद्दों से दूर हो रहा विपक्ष?

Maharashtra Politics: ‘बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री नहीं बनने देते’, शिवसेना नेता ने बताई वजह

‘गोकुल’ में हार के बाद MLC चुनाव को लेकर सीएम फडणवीस हुए अलर्ट, नाराज शिवसेना मंत्री को किया फोन

अमित शाह का AAP सरकार पर साधा निशाना: ‘5 साल बाद भी पंजाब में नशे का कारोबार जारी, पीड़ित परिवारों को क्या जवाब देगी सरकार?’