प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की ब्राउन शुगर व केमिकल पाउडर जब्त, सप्लाई चेन का खुलासा

अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह करोड़ रुपए की अवैध मादक सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो किलो 708 ग्राम ब्राउन शुगर और एक किलो 723 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया है।
2 min read
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

प्रतापगढ़। अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह करोड़ रुपए की अवैध मादक सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो किलो 708 ग्राम ब्राउन शुगर और एक किलो 723 ग्राम ब्राउन शुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

थाना अरनोद पुलिस टीम ने शनिवार रात को प्रतापगढ़ रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान देवल्दी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

बैग में मिला मादक पदार्थ

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद काले रंग के बैग में 6 थैलियों में दो किलो 708 ग्राम ब्राउन शुगर और 4 थैलियों में 1 किलो 723 ग्राम केमिकल पाउडर मिला। पूछताछ में आरोपी इन पदार्थों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ व केमिकल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सप्लाई चेन का खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ देवल्दी निवासी उस्मान से लेकर आया था। इसे प्रतापगढ़ में मंदसौर नाके पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी उस्मान की तलाश शुरू कर दी है।

कई प्रकरण दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मामला दर्ज है, जबकि फरार आरोपी उस्मान के खिलाफ हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को खंगालने और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Updated on:
22 Feb 2026 06:16 pm
Published on:
22 Feb 2026 06:16 pm
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे