प्रयागराज

देश मे गरीबी और अमीरी कि खाई मिटाने के लिए काम रही है भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य

कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन 70 सालों में गरीबी नहीं हटी

less than 1 minute read
keshav prasad murya

प्रयागराज: जिले के फपगमऊ विधानसभा क्षेत्र के मलाका में भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति कार्यकर्ताओं के सम्मान समरोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बिना कार्यकर्ताओं के संगठन कुछ नहीं है।

बूथ समिति के अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला गैस प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय तथा आयुष्मान भारत योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
उपमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण कार्यकर्त्ता उत्साही रहे।

कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद केशव प्रसाद ने कहा भारतीय जनता पार्टी जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है और विकास पर ही विश्वास करती है। विकास से कोई हरा नहीं सकता।गरीब और अमीर का अंतर भाजपा समाप्त करना चाहती है।

अमीरों के पास पैसे हैं लेकिन गरीब आदमी के पास सुविधा नहीं है। जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के सालों बाद आदमी के पास मकान नहीं है। शौचालय नहीं थे। गरीब आदमी को अपने घर में खाना बनाने के लिए गैस का चूल्हा नहीं था। गरीब आदमी को अपना और अपने परिवार के इलाज के लिए इलाज कराने के लिए पैसे नहीं जमा कर सकता था। कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन 70 सालों में गरीबी नहीं हटी ।भाजपा इस खाई को मिटाने के लिए काम कर रही है।

Published on:
14 Nov 2018 11:34 pm
Also Read
View All
दुबई में प्रयागराज के बेटे की संदिग्ध मौत, अभी तक नहीं पहुंचा शव, मां बोली आखिरी बार चेहरा दिखा दो PM-CM लगाई गुहार

Instagram Love Story का खौफनाक अंत: शादी के दबाव से तंग प्रेमी ने की हत्या, नहर किनारे मिला नवीं की छात्रा का शव

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत केस में बड़ी खबर आई सामने! हाईकोर्ट में फैसला टला; अगली सुनवाई कब?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े केस से हाईकोर्ट जज ने खुद कर लिया अलग! मामले में बड़ा अपडेट आया सामने

सिघंम IPS अजय पाल शर्मा जिन्होंने TMC नेता जहांगीर को सुनाई थी ‘खरी-खोटी’, अगर बंगाल में रहे तो सैलरी-सुविधाओं में क्या-क्या होगा बदलाव?