प्रयागराज

प्रयागराज में भगवान हनुमान को नहलाने को मचल रहीं हैं गंगा-यमुना

- लगातार बारिश से यूपी की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यूपी के कई शहरों में गंगा, यमुना व अन्य नादियां खतरे के निशान को बस दूने ही वाली हैं।
less than 1 minute read
प्रयागराज में भगवान हनुमान को नहलाने को मचल रहीं हैं गंगा-यमुना
प्रयागराज में भगवान हनुमान को नहलाने को मचल रहीं हैं गंगा-यमुना

प्रयागराज. लगातार बारिश से यूपी की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यूपी के कई शहरों में गंगा, यमुना व अन्य नादियां खतरे के निशान को बस दूने ही वाली हैं। प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिस वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जनता में दहशत का माहौल है। और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन का अलर्ट जारी :- जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। संगम क्षेत्र में जल पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टुकड़ी भी तैनात कर दी गई है। सिंचाई विभाग बाढ़ नियन्त्रण कक्ष से चौबीस घंटे बढ़ते जल स्तर की मानीटरिंग कर रहा है।

गंगा-यमुना का बढ़ रहा जलस्तर :- हालांकि गंगा और यमुना दोनों ही नदियां अभी भी खतरे के निशान से लगभग चार मीटर नीचे बह रही हैं। फाफामऊ में गंगा नदी का जलस्तर 2.41 सेंटीमीटर प्रति घंटा और छतनाग में 4.8 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है, जबकि यमुना नदी का जल स्तर 3.79 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगर ऐसे ही दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में रहने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन चार दिनों में गंगा यमुना लेटे हुए हनुमान नहला देंगी।

Published on:
03 Aug 2021 05:14 pm