आठ अक्टूबर इलाहाबाद जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर घूरपुर थानान्तर्गत स्थित डाकबंगले के पास शनिवार दोपहर बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को इलाहाबाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा गया है।
हादसे के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि इलाहाबाद से रीवा के लिए सवारी भरकर रोडवेज बस जा रही थी और उसी रीवा रोड से ट्रक इलाहाबाद की तरफ आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से भीड़ गई। इस हादसे में घायल ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश से आ रहे थे। जिन पिता पुती की मौत हुई है, वो सीधी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इन सभी घायलों को इलाहाबाद के एसआरएन में भेजा गया है। बता दें कि बस के चालक व कंडक्टर की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है।