Dussehra 2023 : दशहरा उत्सव को लेकर इस बार बीरगांव में 80 फीट रावण का दहन होगा। मंगलवार शाम 5 बजे से खेल मैदान वार्ड क्रमांक 12 रावाभाठा में कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
रायपुर। Dussehra 2023: दशहरा उत्सव को लेकर इस बार बीरगांव में 80 फीट रावण का दहन होगा। मंगलवार शाम 5 बजे से खेल मैदान वार्ड क्रमांक 12 रावाभाठा में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उज्जैन के कलाकारों ने रावण को तैयार किया है। रावाभाठा में होने वाले दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरा हो चुकी है। आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के रहवासी भाग लेते हैं और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बनते हैं। यह आयोजन आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ा आयोजन होता है। ऐसे में लोगों में आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ रहता है। इसके साथ ही बीरगांव बुधवारी बाजार में भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां 30 फीट के रावण का दहन होगा।
सनातन धर्म उत्सव समिति अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी बताया कि कार्यक्रम में दशहरा उत्सव में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इसके लिए मुंबई के कलाकार आएंगे। साथ ही प्रसिद्ध लोक कलाकार आरु साहू का कार्यक्रम भी रखा गया है। समिति के अध्यक्ष महापौर नंदलाल देवांगन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवारी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा होंगे। उन्होंने कहा कि बीरगांव के हृदय स्थल माने जाने वाले बुधवारी बाजार में रावण दहन का कार्यक्रम कई वर्षों से चला रहा है, जिसे अभी भी जारी रखा गया है।