
रायपुर. Aadhaar Card Update: आधार कार्ड धारकों के लिए अच्छी और काम की खबर है। अगर आप आउट ऑफ स्टेशन गए हैं और वहां आपको Aadhaar Card की हार्ड कॉपी चाहिए। लेकिन आप अपना आधार कार्ड लेना भूल गए। आपके आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने का कोई तरीका भी नहीं है। ऐसे में यदि आप किसी भी कारण आधार कार्ड बनाते समय फोन नंबर को लिंक नहीं करा सके। तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
लेकिन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (UIDAI) ने ऐसे लोगों की समस्या को आसान कर दिया है। दरअसल, ये कदम उन लोगों की मदद करने के लिए उठाया है, जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं किया है। बता दें कि पहले यूजर्स को आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती थी, लेकिन अब आप बिना मोबाइल नंबर के भी आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरा प्रोसेस।
ये जानें पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और माई आधार सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करें विकल्प पर क्लिक करें। वहां 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- इस सेक्शन में आप चाहें तो 16 अंकों की वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर या VID डाल सकते हैं।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
- वहां मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है विकल्प को सेलेक्ट करें।
- यहां आप एक वैकल्पिक एक्टिव मोबाइल नंबर इनपुट करें।
- इसके बाद ओटीपी भेजें विकल्प पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें जो आपके इनपुट मोबाइल नंबर पर आएगा।
- नियम और शर्तें" विकल्प पर क्लिक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यह स्क्रीन पर आपके आधार पत्र का पूर्वावलोकन दिखाएगा।
- फिर आप पेमेंट ऑप्शन में जाकर पेमेंट करके अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।