Accident in rajim Kumbh Kalpa: खबर मिल रही है कि 11 साल का बच्चा नदी में डूब गया। (rajim kumbh mela 2024) हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया..
Rajim Kumbh Kalpa 2024: आज से राजिम कुंभ कल्प शुरू हो रहा है। पहले दिन ही नदी में नहाने के दौरान हादसा हो गया। खबर मिल रही है कि 11 साल का बच्चा नदी में डूब गया। (rajim kumbh mela 2024) हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय चंद्रेश देवांगन की मौत नदी में नहाने के दौरान हो गया। बताया गया कि बालक अपने दोस्तों के साथ नहाने नदी पहुंचा था। इस दौरान गहराई में चले जाने से चंद्रेश देवांगन नदी में डूब गया। उसे बचाने के लिए लोगों ने नदी में छलांग लगाई। इसके बाद उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
rajim kumbh mela 2024 मासूम के मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के शासन-प्रशासन की पोल खुल गई है। बता दें कि प्रदेश में 5 साल बाद शनिवार से एक बार फिर कुंभ का आगाज हो रहा है। ऐसे में कुंभ मेले को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही थी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज विवेचना कर रही है।