रायपुर

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत..

Amit Shah CG Visit:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

less than 1 minute read
Dec 15, 2024

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर 1.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर 2 बजे से बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके सामने 300 सरेंडर नक्सली अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। इसके अलावा नक्सल हिंसा में दिव्यांग होने वाले ग्रामीण भी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। शाह उनसे भी मिलेंगे।

समापन समारोह में बस्तर संभाग के सातों जिलों के 3000 खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, शाह इन सभी का हौसला बढ़ाएंगे। बस्तर में इस वृहद खेल आयोजन के जरिए शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। (Chhattisgarh News) ऐसे में शाह का इन खिलाड़ियों के बीच पहुंचना बेहद खास है। इधर अमित शाह के पूरे कार्यक्रम को लाइव दिखाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Updated on:
15 Dec 2024 10:06 am
Published on:
15 Dec 2024 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर