रायपुर

BJP Candidates : 2 को दोबारा मौका, 8 नए चेहरे, 3 महिलाएं और 3 OBC मैदान में.. छत्तीसगढ़ में BJP ने खेला बड़ा दाव

BJP Candidates In Loksabha Chunav 2024 : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 11 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
less than 1 minute read
Mar 03, 2024
bjp_candidates_lok_sabha_chunav.jpg

BJP Candidates In Loksabha Chunav 2024 : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 11 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें वर्तमान चार सांसदों का टिकट काटा गया है। इसमें सुनील सोनी, गुहाराम अजगले, चुन्नीलाल साहू और मोहन मंडावी का नाम शामिल हैं। वहीं तीन सांसद अरुण साव (बिलासपुर), रेणुका सिंह (सरगुजा) और गोमती साय (रायगढ़) ने विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के बाद सांसदी छोड़ दी थी। दो सांसद विजय बघेल और संतोष पांडेय को दोबारा मौका दिया गया है। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सांसदों का टिकट कट गया था।

जारी सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम मंत्री एवं कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल का है। टिकट वितरण में सामाजिक और जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। एसटी चार, एससी एक, तीन सामान्य और तीन ओबीसी वर्ग को टिकट दिया गया है। 11 में तीन सीटें महिलाओं के खाते में गई हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 3 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था। इसलिए वर्तमान में भाजपा सांसदों की संख्या 6 हो गई है।

Published on:
03 Mar 2024 11:14 am