Raipur News: सड़कों की खुदाई, आधा-अधूरा निर्माण से शहर बदहाल है।महापौर एजाज ढेबर की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गड्ढों में पोल खोल के बैनर गाड़े।
Chhattisgarh News: रायपुर। सड़कों की खुदाई, आधा-अधूरा निर्माण से शहर बदहाल है। भाजपा पार्षद दल ने निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में पोल खोल अभियान के तीसरे दिन दुबे कॉलोनी मोवा, होम प्राइड, कूल होम, दलदल सिवनी पहुंचा। हिचकोले खाती (Raipur News) गाड़ियां के बीच महापौर एजाज ढेबर की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गड्ढों में पोल खोल के बैनर गाड़े।
बारिश होने के साथ ही सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। गंदा पानी डबरे के रूप में सडकों पर इकट्ठा हो रहा है। कॉलोनी के लोगों के साथ ही आने-जाने वाले (CG Hindi News) लोगों पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है। दलदल सिवनी एकता चौक के पास घरों के सामने 4 फीट ऊपर नाला-नालियों और पुलिया का अधूरा निर्माण बंद पड़ा है।
नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पोल खोल अभियान में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उपनेता मनोज वर्मा, प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे, सीमा साहू, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, भोला साहू, गोपेश्वर साहू, कमलेश्वरी वर्मा, टेशू साहू, रजयन्त ध्रुव, अमर बंसल, रवि ध्रुव, चन्द्रपाल धनगर सहित मंडल और महिला मोर्चा के पदाधिकारी के साथ आम लोग शामिल हुए।