- प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा शालिनी राजपूत ने लिस्ट की घोषणा- छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
रायपुर. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी (BJP Mahila Morcha declared state executive) घोषित कर दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय (BJP Chhattisgarh State President Vishnu Deo Sai) और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा शालिनी राजपूत ने इसकी घोषणा की।
प्रदेश संगठन की ओर से जारी सूची में प्रदेश कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 2 प्रदेश महामंत्री और 6 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा शालिनी राजपूत ने इसके अलावा जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की। पार्टी ने सीमा संतोष साहू को रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं सोना वर्मा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं।