रायपुर

CG News: अब महिलाओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही छत्तीसगढ़ भाजपा, डिप्टी CM साव का बड़ा बयान

CG News: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है। 400 से ज्यादा मंडल है, एक-दो में शिकायत आई है...
less than 1 minute read
Dec 29, 2024
BJP News

CG News: प्रदेश भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति के विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई। इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है। 400 से ज्यादा मंडल है, एक-दो में शिकायत आई है। जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से रायशुमारी हुई है।

CG News: भाजपा ने नारी सशक्तीकरण पर किया काम

तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, भाजपा ने नारी सशक्तीकरण के लिए काम किया है। राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा में भाजपा काम करती है। मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी।

सड़क चौड़ीकरण की दिशा में हो रहा काम

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, रायपुर के शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण की दिशा में काम हो रहा है। आने वाले समय में विकास के जितने भी काम है। वह तेजी से होंगे।

बड़े पैमाने पर हो रहा जल जीवन मिशन का काम

साव: उन्होंने कहा, जल जीवन मिशन का काम ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, शहरी क्षेत्र में अमृत मिशन योजना है। हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम हो रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप जल पहुंच सके। हमारी सरकार लगातार इसके लिए क्रमबद्ध तरीके से काम कर रही है।

Updated on:
29 Dec 2024 12:24 pm
Published on:
29 Dec 2024 12:23 pm