रायपुर

BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में धरमलाल कौशिक सबसे आगे, इधर 6 जनवरी को होगा नए जिला अध्यक्षों का ऐलान

Political News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रदेश में बीजेपी ने सभी 36 संगठनों जिलों में अपने जिलाध्यक्षों का 6 जनवरी को ऐलान हो जाएगा।
2 min read
Jan 04, 2025
CG Political News

CG Politics News: प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा सभी 33 जिलों के नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा तीन-चार दिनों में हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि भाजपा का देशभर में संगठन चुनाव चल रहा है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बताया जाता है कि जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रभारी कब छत्तीसगढ़ आएंगे अभी तय नहीं हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो से तीन दिनों में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों का ऐलान हो जाएगा।

नामों पर लग चुकी है अंतिम मुहर

प्रदेश भाजपा में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। पिछले दिनों इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित वरिष्ठ नेताओं ने जिलों से आए नामों की समीक्षा करने के तीन-तीन नामों का पैनल बैनाकर केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। सूत्र बताते हैं कि जहां जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। जिसमें धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल सहित अन्य नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है।

चुनाव अधिकारियों को सौंपा जाएगा लिफाफा

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बंद लिफाफों में नाम आने के बाद सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिफाफा सौंपा जाएगा। चुनाव अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएंगे और सबके सामने लिफाफा खोला जाएगा। जिसमें जिनका नाम होगा, उनको प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया जाएगा। नामांकन के बाद अगले दिन एक नामांकन होने पर उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

Updated on:
05 Jan 2025 01:43 pm
Published on:
04 Jan 2025 10:44 am