रायपुर

कैबिनेट बैठक आज! अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, मिल सकता है प्रदेश को नया मुख्य सचिव

CG Cabinet Meeting: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी।
less than 1 minute read
Jun 30, 2025
कैबिनेट बैठक आज! अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, मिल सकता है प्रदेश को नया मुख्य सचिव(photo-patrika)
कैबिनेट बैठक आज! अमिताभ जैन को दी जाएगी विदाई, मिल सकता है प्रदेश को नया मुख्य सचिव(photo-patrika)

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक कई मायने में काफी महत्वपूर्ण होगी। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जा सकती है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान हो सकता है।

CG Cabinet Meeting: आज मिल सकता है प्रदेश को नया मुख्य सचिव

दरअसल, मुख्य सचिव जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में खाद की कमी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसमें राज्य सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। इसके साथ ही बजट में की गई एक-दो घोषणाओं को भी बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

सीएम और राज्यपाल की मुलाकात चर्चा

कैबिनेट की बैठक से एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इसे सौजन्य भेंट गया है। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और सीएम के बीच प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई है। यह मुलाकात काफी चर्चा में है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है।

Updated on:
30 Jun 2025 08:21 am
Published on:
30 Jun 2025 08:20 am