रायपुर

CG Airport: 28 अक्टूबर से लागू होगा नया पार्किंग शुल्क, लक्जरी कारों के लिए इतना देना होगा किराया…

CG Airport: रायपुर शहर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पार्किंग का शुल्क 5 साल बाद कार का चार गुना किया गया है। लक्जरी कार पर सबसे ज्यादा शुल्क बढ़ाया गया है।
2 min read
Oct 27, 2024
parking

CG Airport: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पार्किंग का शुल्क 5 साल बाद कार का चार गुना किया गया है। लक्जरी कार पर सबसे ज्यादा शुल्क बढ़ाया गया है। शनिवार को एयरपोर्ट प्रबंधन ने सूचना जारी की है। नया पार्किंग शुल्क 28 अक्टूबर से लागू होगा। यह बदलाव एयरपोर्ट को बी श्रेणी में शामिल करने के बाद किया गया है। आदेश में यात्रियों को छोड़ने वालों को 5 मिनट के लिए छूट दी गई है।

CG Airport: इतना देना होगा किराया

टाइमिंग दोपहिया कार एसयूवी प्रीमियम कार एसयूवी मिनी बस ट्रक-बस

0-30 मिनट 10 40 100 80 200

30-120 मिनट 15 65 130 130 300

दो घंटे से सात घंटे 5 10 10 10 10

सात घंटे से 24 घंटे 45 195 390 390 900

अथॉरिटी से लाइसेंस व नान लाइसेंस वाहनों का अलग किराया

टाइमिंग एएआइ से गैर लाइसेंस कार एएआइ से लाइसेंस प्राप्त कार

0-30 मिनट 48 20

30-120 मिनट 98 55

दो घंटे से सात घंटे 10 10

सात घंटे से 24 घंटे 294 165

अब तक यह था किराया

दोपहिया कार एसयूवी मिनीबस बस-ट्रक

0-30 मिनट 10 20 20 20

30 से 120 मिनट 15 35 35 50

दो से सात घंटे 5 10 10 10

7 से 24 घंटे 45 105 105 150

इन्हें छूट

केवल वरिष्ठ नागरिकों, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों, व्हीलचेयर यात्रियों, गर्भवती महिलाओं, गोद में बच्चे के लिए आगमन लेन के सामने से पिक-अप करने की अनुमति दी गई है।

Updated on:
27 Oct 2024 02:45 pm
Published on:
27 Oct 2024 02:45 pm