रायपुर

CG Budget 2025: महतारी वंदन योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी? वित्त मंत्री बजट में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

CG Budget 2025: बजट में महिलाओं के लिए बड़े ऐलान होंगे। खबरों की माने तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी महतारी वंदन योजना की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। और क्या क्या हो सकते हैं ऐलान देखें..

2 min read
Mar 03, 2025

CG Budget 2025: प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। तय समय के अनुसार 12.30 बजे विधानसभा में 2025-26 का मुख्य बजट पेश करेंगे। इस बार बजट के आकार में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। इस हिसाब से बजट का आकार 1 लाख 70 लाख करोड़ हो सकता है। इस बजट में शहरी विकास और उद्योगों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पूंजीगत व्यय को बढ़ाया जाएगा। साथ ही महिलाओं से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती है।

CG Budget 2025: महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा!

छत्तीसगढ़ के बजट युवा शिक्षा के अलावा महिलाओं को लेकर भी सरकार ने बड़े ऐलान के संकेत दिए हैं। वहीं सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है महिलाओं को बड़ा तोहफा होगा। बता दें कि प्रदेश सरकार से महतारी वंदन योजना की राशि में बढ़ोतरी की मांग की गई थी। वहीं अब बजट में बढ़ोतरी के ऐलान हो सकते हैं। सरकार 8 मार्च 2024 से महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए सीधे उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर रही है।

महिला उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा

नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद सरकार का पूरा फोकस निवेश पर है। इसके लिए लगातार कई प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार अलग से कर्ज लेने का प्रावधान कर सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के तहत कई सुविधाएं दे सकती है। इसके लिए भी कर्ज की सुविधा दे सकती है। इसके अलावा सरकार शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रावधान करने जा रही है। नए मेडिकल कॉलेज के अलावा नर्सिंग कॉलेज भी खोलने की योजना है।

5700 करोड़ का था पहला बजट

छत्तीसगढ़ का निर्माण 1 नवंबर 2000 को हुआ था। इस समय पहला बजट 5700 करोड़ रुपए का था। इसके बाद बजट के आकार में हमेशा वृद्धि होती रही है। पिछली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्य बजट का आकार 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपए था।

वित्त मंत्री ने लिखा- छत्तीसगढ़ महतारी और जनता को प्रणाम

किसान भाइयों, महिलाओं, आवासहीन गरीब परिवारों और श्रमिकों के लिए बीते सवा साल में किए गए कार्यों का परिणाम है कि जनता जनार्दन ने हर चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया है। यही विश्वास हमारी प्रेरणा है और हम विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

Updated on:
03 Mar 2025 12:30 pm
Published on:
03 Mar 2025 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर