रायपुर

CG Cabinet Minister: साय मंत्रिमंडल पर बड़ा अपडेट, 2 नाम लगभग तय, नए BJP प्रदेश अध्यक्ष पर भी लगेगी मुहर!

CG Cabinet Minister: नए साल के पहले महीने में दो नए मंत्रियों के नामों की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान होगा। सूत्रों की माने तो नाम लगभग तय हो गए हैं…

2 min read
Jan 02, 2025

CG Cabinet Minister: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में खाली दो मंत्री पद शीघ्र भरे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार दो मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके है। कयास है कि अमर अग्रवाल और किरणदेव के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि इस पर उहापोह की स्थिति है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेता मंथन के लिए जुटे। विस्तार की चर्चाएं तब शुरू हुई जब शासन ने निकायों में महापौर और अध्यक्षों के पदों के आरक्षण के लिए घोषित तिथि भी आगे बढ़ा दी। उधर, मुख्यमंत्री साय ने जल्द ही नामों की घोषणा होने की बात कही है।

CG Cabinet Minister: हरियाणा फार्मूला भी ला सकती है भाजपा

भाजपा में यह भी चर्चा है कि शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा फॉर्मूला लागू कर सकती है। क्योंकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीट हैं। लेकिन वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। इसलिए यहां भी 14 मंत्रियों की चर्चा है।

नए प्रदेश अध्यक्ष का होगा ऐलान

दो नए मंत्री के अलावा प्रदेश में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा होगी। मतलब यह साफ है कि वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं उनके पद पर नए अध्यक्ष की घोषणा बीजेपी करेगी। खबरों की माने तो बीजेपी ओबीसी वर्ग को अध्यक्ष बनाने की चर्चा है। वहीं दावेदारों में धरमलाल कौशिक का नाम सबसे आगे हैं। इस हिसाब से एक बात और साफ हो गई है कि साय सरकार एक नाम पर ही मंथन करेगी। अब वो कौन है ये सस्पेस बना हुआ है।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर चल रही चर्चा

अमर अग्रवाल बिलासपुर से विधायक- भाजपा के वरिष्ठ नेता है। रमन सरकार में लंबे समय तक विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे।

किरण देव जगदलपुर से विधायक - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष है। भाजपा ने नए विधायकों का मंत्री बनाया है, इसलिए चर्चा ।

गजेंद्र यादव दुर्ग शहर से विधायक - आरएसएस की पृष्ठभूमि से है। इसलिए उनके नाम पर ज्यादा चर्चा।

पुरंदर मिश्रा रायपुर उत्तर से विधायक - रायपुर शहर से एक भी मंत्री नहीं। वरिष्ठ नेताओं में अच्छी पकड़ है।

राजेश मूणत रायपुर पश्चिम से विधायक - रमन सरकार में 15 साल तक मंत्री। बड़े विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं।

सुनील सोनी रायपुर दक्षिण से विधायक- सासंद बृजमोहन अग्रवाल उनके लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

Updated on:
02 Jan 2025 01:10 pm
Published on:
02 Jan 2025 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर