रायपुर

CG Cabinet Minister: सीनियर विधायक या पूर्व मंत्री! निकाय चुनाव से पहले नए मंत्री के नामों का हो सकता है ऐलान

CG Cabinet MInister: छत्तीसगढ़ में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं मंत्री पद की दौड़ में सीनियर से लेकर जूनियर विधायक तक शामिल। ऐसे में नामों को लेकर सस्पेंश बना हुआ है..
2 min read
Aug 06, 2024
cg cabinet minister name

CG Cabinet Minister: साय सरकार में दो मंत्रियों के रिक्त पदों पर किस विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है इसकी चर्चा लगातार हो रही है। खासकर विधायकों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा की शुरुआत ही इसी से होने लगी है। बहरहाल, भाजपा सूत्रों के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के पहले रिक्त दो मंत्री पद में से एक पद को भरा जा सकता है।

CG Cabinet Minister: पूर्व मंत्री को बनाया जा सकता है मंत्री

CG Cabinet Minister: जिसमें किसी सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री को मंत्री बनाया जा सकता है। बताया जाता है कि दिल्ली के भाजपा शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद ही नए मंत्री की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, निगम मंडलों को भी लेकर भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई है।

जानकारी के अनुसार साय सरकार नगरीय निकाय चुनाव ( CG Election 2024 ) के पहले कुछ प्रमुख निगम, मंडलों और आयोगों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्ति की सकती है। बाकी में नगरीय निकाय चुनाव के बाद नियुक्ति की जाएगी। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निगम-मंडलों और आयोगों में पद पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। हर कोई अपने-अपने बायोडाटा वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा रहे हैं।

मंत्री पद की रेस सीनियर से लेकर जूनियर विधायक शामिल

बता दें कि साय सरकार में रिक्त दो मंत्रियों के पद के लिए भाजपा के सीनियर से जूनियर विधायक तक रेस में शामिल है। सभी अपने-अपने हिसाब से शीर्ष नेतृत्व से जुगाड़ लगा रहे हैं। ताकि मंत्री पद मिल जाए। जानकारी के अनुसार मंत्रियों की रेस में करीब चार सीनियर विधायक और पूर्व के नाम सबसे आगे चल रहे है। इसके बाद जूनियर विधायकों के नाम शामिल है। क्योंकि भाजपा ने सरकार बनने के बाद प्रदेश में जूनियर विधायकों को मंत्री पद से नवाजा है। इसलिए बचे दो मंत्री पद के लिए जूनियर विधायकों की बाछें खिली हुई है।

मंत्रियों के कामकाज की दिल्ली से हो रही मॉनिटरिंग

सूत्र बताते हैं कि साय सरकार सभी मंत्रियों के कामकाज की दिल्ली से भी मॉनिटरिंग हो रही है। जिन मंत्रियों की भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिकायतें मिल रही है, उन्हें नसीहत भी दी जा रही है। साथ ही मंत्रियों का उनके प्रभार वाले क्षेत्रों में दौरे और जनहित कार्यों में कितनी रुचि ले रहे हैं इसकी भी प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा लगातार रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Updated on:
06 Aug 2024 05:33 pm
Published on:
06 Aug 2024 05:32 pm