
रायपुर. CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की धीरे-धीरे बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को चिंतित कर दिया है। प्रदेश में सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 304 थी, जो 24 घंटे के भीतर ही 325 हो गई है। नवंबर के शुरुआत में एक्टिव मरीजों की संख्या 295 थी, जो 11 नवंबर तक घटकर 216 हो गई थी।
रायपुर में सर्वाधिक एक्टिव केस 64 और दुर्ग में 47 है। इन दोनों जिलों में ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कबीरधाम, बलरामपुर, कोंडगांव और नारायणपुर में एक भी एक्टिव केस नही हैं। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 39 एक्टिव केस रिपोर्ट हुए हैं। 17 डिस्चार्ज तथा जांजगीर-चांपा में एक की मौत हुई है।
रायगढ़ में सबसे अधिक 7 केस रिपोर्ट हुए हैं। रायपुर में 4 नए मरीज मिले हैं। 14 जिलों राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, जशपुर, कोंडगांव, सुकमा और नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला सामने नही आया है।
पॉजिटिविटी दर 0.16 प्रतिशत
प्रदेश में मंगलवार को 24592 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 39 कोरोना संक्रमित मिले। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.16 प्रतिशत है, जो सोमवार को भी थी।
प्रदेश में अब तक
संक्रमित- 1006616
डिस्चार्ज- 992698
एक्टिव- 325
मौत- 13593
छत्तीसगढ- 1006616, आज- 39
रायपुर- 158152, आज-4